अमरावती में 1 साल में 16,000 पासपोर्ट जारी

विदेश जाने की बढी चाहत, सरकार को मिला भारी राजस्व

अमरावती/दि.16-वैश्वीकरण के दौरान में विदेश जाने की बढती संभावनाओं के चलते अमरावती जिले में पासपोर्ट बनवाने को लेकर नागरिकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा हैं. पिछले एक वर्ष में जिले में 16.033 पासपोर्ट जारी किए गए हैं. जिसमें सरकार को 64188 लाख रुपए से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ हैं. मुख्य डाकघर में पासपोर्ट के लिए विशेष व्यवस्था की गई हैं, जहां प्रतिदिन औसतन 70 से 80 आवेदनों पर प्रक्रिया की जाती हैं. ऑनलाइन आवेदन के बाद आवश्यक दस्तावेजों की जांच पूरी होने पर लगभग 30 दिनों के भीतर पासपोर्ट जारी कर दिया जाता है. वहीं आवेदन के 7 दिनों के भीतर पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाती पासपोर्ट के लिए विद्यार्थियों और युवाओं में सबसे अधिक उत्साह देखा जा रहा हैं.उच्च शिक्षा, नौकरी और विदेश यात्रा के उद्देश्य से बडी संख्या में युवा पहले से पासपोर्ट बनवा रहे हैं. इसके अलावा मुस्लिम समाज के लोग हज यात्रा के लिए भी सक्रिय रूप से पासपोर्ट बनवा रहे हैं, जिसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी शामिल हैं. बढती मांग के चलते पासपोर्ट सेवा अब जिले में अधिक सुलभ और तेज हो गई हैैं, जिससे नागरिकों के विदेश जाने के सपनों को नई उडान मिल रही हैं.

क्या है आवश्यक दस्तावेज
पासपोर्ट के लिए 10 वीं प्रमाणपत्र, पहचान व पते का प्रमाण और अन्य आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य होते हैं. बच्चों के लिए शुल्क 1000 रुपए और वयस्को के लिए 1500 रुपये निर्धारित हैं.

मुख्य डाक में पासपोर्ट के लिए अलग काउंटर बनाया गया हैं. रोजाना 70 से 80 आवेदन प्राप्त होते हैं और सभी प्रक्रिया पूरी होने पर 30 दिनोंके भीतर पासपोर्ट जारी किया जाता हैं.
– सुजीतकुमार लांडे,
मुख्य डाक अधिकारी अमरावती

* वार्षिक                    आंकडे
कुल पासपोर्ट              16,033
कुल राजस्व                64,88,563 रुपए
रोजाना                      7080 आवेदन

 

Back to top button