औषधी व चिकित्सा क्षेत्र की 41 महिलाओं का हुआ सम्मान

विश्व महिला दिवस पर किया गया शानदार सत्कार

अमरावती /दि.17 – हाल ही में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अमरावती जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन तथा महाराष्ट्र मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव संघटना के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य समारोह आयोजित कर महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर औषध और चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 41 महिलाओं का शाल, प्रशस्ति पत्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया.
यह सम्मान समारोह एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ मालानी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरावती झोन अध्यक्ष संजय बोबडे ने की. इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में पल्लवी वानखेडे, राजा नानावानी, तुषार कासट, मनोज डफले, सागर आंडे, विवेक कालबांडे, भरत अग्रवाल, अनंता भोंबे तथा कविता लोले उपस्थित रहे.
एमएसएमआरए भवन में आयोजित इस कार्यक्रम का संयोजन भारती मोहोकार और स्नेहा अनासने ने किया. कार्यक्रम का संचालन सीमा उल्हे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन स्नेहल उत्तलवार ने व्यक्त किया. कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के योगदान को सम्मानित करने के साथ ही उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया. आयोजन की सफलता पर सभी स्तरों से संतोष व्यक्त किया गया.

* ‘विशाखा समिति’ का गठन
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण महिलाओं की सुरक्षा और उनके कार्यस्थल से जुड़े मुद्दों के समाधान हेतु ‘विशाखा समिति’ की स्थापना रहा. इस समिति में आईएमए की ओर से डॉ. अलका कुथे, डॉ. वैजयंती पाठक और डॉ. ललिता मुलमुले को शामिल किया गया है. इसके अलावा मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव संगठन की ओर से स्नेहा अनासने, मेघना गेडाम तथा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से भारती मोहोकार, सरिता मालानी और चंचल अग्रवाल को समिति में स्थान दिया गया है.

Back to top button