श्रीजी-11 ने जीता एमपीएल कप

यूनिटी कंस्ट्रक्शन वॉरियर्स की टीम रही उपविजेता

* बेहद रोमांचक रहे सेमीफाईनल व फाईनल के मुकाबले
* पराग गांधी प्लेयर ऑफ द टुर्नामेंट व जयेश चांडक बेस्ट बॉलर रहे
* ग्रैंड रुद्राक्ष व जेपीस किया के प्रायोजकत्व में हुआ शानदार आयोजन
* ‘अमरावती मंडल’ रहा आयोजन का मीडिया पार्टनर
अमरावती /दि.17 स्थानीय दशहरा मैदान पर माहेश्वरी युथ विंग द्वारा माहेश्वरी समाज के युवाओं हेतु आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता माहेश्वरी प्रीमियर लीग का फाईनल मुकाबला विगत रविवार 15 मार्च को शाम 4.30 बजे श्रीजी-11 व यूनिटी कंस्ट्रक्शन वॉरियर्स की टीमों के बीच खेला गया. इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, जिसके चलते अंतिम ओवर तक मैच का रोमांच बना रहा. वहीं इससे पहले 15 मार्च की सुबह दशहरा मैदान पर यूनिटी कंस्ट्रक्शन वॉरियर्स व माहेश्वरी रॉयल के बीच पहला तथा श्रीजी-11 व लॉयन यंगस्टर्स के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला गया था. जिसमें विजेता रही श्रीजी-11 व यूनिटी कंस्ट्रक्शन वॉरियर्स की टीमों के बीच दोपहर बाद के सत्र में फाईनल मुकाबला हुआ. जिसके उपरांत आयोजित रंगारंग समारोह में इस प्रतियोगिता की विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करने के साथ ही उत्कृष्ठ खिलाडियों को भी सम्मानित किया गया. जिसके तहत पराग गांधी को प्लेयर ऑफ द टुर्नामेंट तथा जयेश चांडक को बेस्ट बॉलर पुरस्कार प्रदान किया गया.
फाईनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में माहेश्वरी पंचायत अध्यक्ष सुरेश साबू, विनोद जाजू, बिहारीलाल बूब और कमल सोनी विशेष रूप से उपस्थित थे. साथ ही इस अवसर पर स्पर्धा के आयोजन हेतु विविध स्तरों पर अपना सहयोग प्रदान करनेवाले सभी प्रायोजकों की भी विशेष उपस्थिति रही. बता दें कि, प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी माहेश्वरी प्रीमियर लीग की मीडिया पार्टनरशीप का जिम्मा दैनिक ‘अमरावती मंडल’ द्वारा संभाला गया. साथ ही इस वर्ष माहेश्वरी प्रीमियर लीग सीजन-10 के मुख्य प्रायोजक द ग्रैंड रुद्राक्ष के संचालक विनोद राठी, यश राठी, प्रतीक राठी व पुरुषोत्तम राठी तथा सहप्रायोजक जेपीएस किया शोरुम के संचालक श्रवण गट्टाणी व सुधांशू गट्टाणी रहे. इसके अलावा टी-शर्ट स्पाँसर डॉ. भावना व रितेश कासट (देवी हॉस्पीटल), ट्रॉफी स्पाँसर सपना व योगेश भट्टड (सपना आर्टस्) रहे. इसके साथ ही इस आयोजन में सारडा फटाका भंडार (नरेश सारडा), मालू एंटरप्राइज (प्रज्वल मालू) तथा टॉस का बॉस प्रायोजक के रूप में भुतडा इंश्योरेंस सर्विसेस, सारडा इन्वेस्टमेंट के आयुष भुतडा और क्रिश सारडा का भी महत्वपूर्ण सहयोग मिला.
इस आयोजन को सफल बनाने हेतु माहेश्वरी युथ विंग की ओर से संदीप नावंदर, डॉ. प्रसन्न राठी, आकाश लड्ढा, चंद्रशेखर बजाज, पीयुष लखोटिया, शुभम मालानी, अक्षय बजाज, प्रणव राठी, अभिषेक भट्टड, पराग गांधी, योगेश सोनी, कौशल सोनी, हर्ष मंत्री, भगवान मालानी, अभिषेक भट्टड, अक्षज लड्ढा व उमेश जाखोटिया सहित सभी पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा महत्प्रयास किए गए.

Back to top button