मुंबई-पुणे से नागपुर के बीच 6 स्पेशल ट्रेनें

सेंट्रल रेलवे का यात्रियों को तोहफ़ा

अमरावत/दि.29– गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई-नागपुर और पुणे-नागपुर रूट पर कुल 6 वीकेंड स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है. इससे खासकर मई के पहले सप्ताह में सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी.

* मुंबई-नागपुर वीकेंड स्पेशल (4 ट्रिप)
ट्रेन नंबर 01021 मुंबई से नागपुर ट्रेन यह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से शुक्रवार 1 और रविवार 3 मई को रात 12.30 बजे छूटेगी और उसी दिन दोपहर 3.45 बजे नागपुर पहुंचेगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 01022 नागपुर से मुंबई यह ट्रेन नागपुर से शुक्रवार 1 मई और रविवार 3 मई को रात 9.40 बजे छूटेगी और दूसरे दिन दोपहर 1.50 बजे मुंबई पहुंचेगी. इस ट्रेन के स्टॉपेज दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मुर्तिजापुर, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा रहेंगे. कोच की संरचना में 1 एसी 3-टियर, 16 स्लीपर, 2 जनरल सेकंड क्लास रहेगी.

* पुणे-नागपुर- वीकेंड स्पेशल (2 ट्रिप)
ट्रेन नंबर 01467 पुणे से नागपुर यह ट्रेन पुणे से शुक्रवार 1 मई को दोपहर 3.50 बजे छूटेगी और अगले दिन सुबह 8.05 बजे नागपुर पहुंचेगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 01468 नागपुर से पुणे यह ट्रेन नागपुर से रविवार 3 मई को सुबह 7 बजे छूटेगी और उसी दिन रात 11.30 बजे पुणे पहुंचेगी. इस ट्रेन के मुख्य स्टॉपेज उरुली, दौंड, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा रहेंगे. कोच की संरचना 1 एसी 2-टियर, 1 एसी 3-टियर, 12 स्लीपर, 4 जनरल सेकंड क्लास, आरक्षण खिडकियों पर इन ट्रेनों के टिकट उपलब्ध कर दिये जाने की जानकारी रेल्वे प्रशासन ने दी है.

* क्या होगा फायदा?
– गर्मी की छुट्टियों में बढ़ी भीड़ कम होगी.
– वेटिंग लिस्ट घटेगी.
– नागपुर, मुंबई और पुणे के यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे.

Back to top button