अमरावती शहर में 7 स्कूल अनधिकृत

मनपा शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस

* सूचना अधिकारी अशोक बारागोले द्बारा जानकारी
अमरावती/ दि.16- अमरावती महानगरपालिका के शिक्षा विभाग ने शहर की 7 शालाओं के अनधिकृत होने की घोषणा की है. विभाग के सूचनाधिकारी अशोक बारंगोले ने इस बारे में शिकायतकर्ता शारीक खान रउफ खान को अनधिकृत शालाओं की सूची देेते हुए दावा किया कि मनपा शिक्षा विभाग ने संबंधित शालाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं.
इन शालाओं में विश्वभारती पब्लिक स्कूल, फाल्कन इंग्लिश शाला, विद्या लक्ष्मी प्राथ. मराठी शाला, श्री श्री रविशंकर इंग्लिश शाला, गांधी अंग्रेजी प्राथमिक शाला, बडनेरा, विझारड पब्लिक शाला, वलगांव रोड , रेडी इंग्लिश स्कूल राजापेठ का समावेश रहने की जानकारी सूचना के अधिकार अंतर्गत दी गई जानकारी में दी है. यह भी कहा गया कि संबंधित शालाओं को नोटिस भेजी गई है.
और भी अन्य स्कूलें
नूर नगर वलगांव रोड के रहनेवाले सामाजिक कार्यकर्ता शारीक खान पठान ने शहर में अनधिकृत शालाओं की संख्या 17 होने का दावा किया है. उन्होंने बुधवार को ही मनपा शिक्षाधिकारी को पत्र लिखकर अवैध शालाओं की सूची सौंपी तथा उन पर कार्रवाई की मांग की है. शारीक खान पठान ने बताया कि अनेक शालाएं ऐसी है जिन्हें किसी ग्राम या अन्य स्थान पर स्कूल चलाने की अनुमति अथवा मान्यता दी गई. किंतु वे अमरावती शहर में विविध स्थानों पर धडल्ले से अवैध शालाएं चलाने का आरोपी शारीक खान ने किया. उनकी शिक्षाधिकारी को दी गई 17 शालाओं की सूची में शहर की अनेक चर्चित शालाए है जो किरण नगर से लेकर जाकीर कॉलोनी, इर्विन चौक, पार्वती नगर नं. 2, राजापेठ, विलास नगर, धर्मकांटा, वलगांव, जमीन कॉलोनी, पैराडाइल कॉलोनी, पुंडलिक बाबा नगर तक फैली है. कुछ शालाएं अन्य संस्थाओं से जुडी है, उन्हीं के परिसर में चलाए जाने का आरोप शारीक खान पठान ने किया है.
विद्यार्थियों का भविष्य !
शारीक खान पठान ने आरोप किया कि महापालिका क्षेत्र में अवैध शालाएं बढ रही है. जिससे विद्यार्थियों का शैक्षणिक नुकसान होने का अंदेशा है. ऐसे में अवैध शालाओं पर विद्यार्थियों के भविष्य का विचार कर कार्रवाई होनी चाहिए. शालाएं बंद कराई जानी चाहिए. शारीक खान पठान ने अवैध शालाओं की सूची मनपा आयुक्त वर्षा लढ्ढा को भी दी है.

Back to top button