कमर्शियल सिलेंडर 8 रुपए महंगा
अमरावती में दाम हुए 2848

* घरेलू में कोई परिवर्तन नहीं
अमरावती/दि.1- अमरावती में आज से 19 किलो के व्यावसायिक गैस सिलेंडर के रेट 8 रुपए बढ गए हैं. स्थानीय वितरक देशमुख गैस एजेंसी के संचालक संजय देशमुख ने बताया कि, अब तक कमर्शियल सिलेंडर के रेट पिछले दो माह जुलाई और अगस्त में कम किए गए थे. इस माह 8 रुपए की बढोतरी की गई है. अमरावती में रेट 2848 प्रति यूनिट हो गए हैं. तथापि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव तेल कंपनियों ने नहीं किया है. अमरावती में घरेलू सिलेंडर के दाम 967 रुपए पर स्थिर है. स्टाक भी भरपूर मात्रा में रहने के साथ कंपनी द्वारा तय नियम और मापदंड एवं समय-सीमा से सिलेंडर आपूर्ति उपभोक्ताओं को की जा रही है.





