आय.ई.एस गर्ल्स अॅन्ड बॉईज हाईस्कूल टीम की शानदार सफलता
अॅथलेटिक्स स्पर्धा में उत्कृष्ट खेल का किया प्रदर्शन

राज्य स्तर पर होनेवाली स्पर्धा के लिए टीम का चयन
परतवाडा/ दि. 17- शिक्षा एवं क्रीडा के क्षेत्र में नामांकित संस्था आय.ई.एस. गर्ल्स अॅन्ड बॉईज हाईस्कूल के खिलाडियों ने संभागिय स्तर पर आयोजित अॅथेलेटिक्स स्पर्धा में अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर होनेवाली स्पर्धा में अपना स्थान बना लिया है. गुरूवार 15 अक्तूबर को यवतमाल के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर संपन्न हुई अॅथेलेटिक्स स्पर्धा में सहभागी कु.खुशी बालु कडू ने 100 मीटर हर्डल्स स्पर्धा में सिल्वर पदक प्राप्त किया. जिसमें उसका चयन राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए किया गया.
उसी प्रकार स्पर्धा में कु. राधिका योगेश बोबडे ने कास्य पदक प्राप्त किया. तथा 400 मीटर हर्डल्स स्पर्धा में अश्विनी संजाब कडू ने सिल्वर पदक प्राप्त किया. रनिंग में ही रिले नाम की 4 बाय 100 स्पर्धा में कु.आनंदी उज्वल हरणे, कु. अश्विनी कडू, कु. राधिका बोबडे, कु. खुशी कडू इन खिलाडियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल प्राप्त किए. इस स्पर्धा में संभाग के पाचों जिले के एक से बढकर एक खिलाडियों ने सहभाग लिया.
आय.ई.एस. गर्ल्स अॅन्ड बॉईज हाईस्कूल के विद्यार्थियों की टीम ने अपने उत्कृष्ट खेल के बल पर राज्यस्तरीय स्पर्धा में अपना स्थान निश्चित किया. टीम के खिलाडियों ने विद्यालय के शिक्षक भाविक पोहोकार के मार्गदर्शन में यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. टीम की सफलता पर संस्थाध्यक्ष संजय पांगारकर, उपाध्यक्ष मुकेश पांगारकर, सचिव रश्मीताई पांगारकर, सुनंदाताई देशपांडे, भालचंद्र मुर्हेकर, विद्यालय की प्राचार्या विद्याताई मुर्हेकर, पर्यवेक्षक रविंद्र श्रीनाथ एवं संस्था के सभी पदाधिकारी और सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियो ंने अभिनंदन कर शुभकामना दी.





