70 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव

अमरावती/दि.21- जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के पावन अवसर पर पुष्करणा ब्राह्मण समाज, अंबादेवी संस्थान धर्मदाय हॉस्पिटल एवं जगदीश्वर मंदिर संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार, 20 जुलाई को सायं 4 बजे से 6 बजे तक आचार्य निवास, मालवीय चौक, अमरावती में निःशुल्क रक्त जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया. शिविर में 70 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्त जाँच कराकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया. शिविर में रक्त जाँच की सेवा डॉ. सपना व्यास द्वारा प्रदान की गई. उपस्थित सभी नागरिकों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया.
कार्यक्रम में पुष्करणा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री संजय छाँगानी, उपाध्यक्ष शशी व्यास, सचिव किरण छाँगानी, जनसंपर्क अधिकारी मुकेश छाँगानी, राजगोपाल आचार्य, प्रमोद पुरोहित, अनिल पुरोहित, रविशंकर व्यास, दिनेश व्यास, महेन्द्र छाँगानी, तुलसी छाँगानी, सरोज छाँगानी, सुनीता व्यास, विजया छाँगानी, अंजुबाला छाँगानी, हेमंत आचार्य, पद्मा आचार्य, लता आचार्य, भूमित्रा आचार्य, महेंद्र छांगाणी, मनोरमा छाँगानी, तारा छाँगानी, मुकेश छाँगानी आर्वी, संतोष जोशी, शोभा जोशी, रेखा पुरोहित, अंजलि छाँगानी, मोनिका छाँगानी, पद्मा छाँगानी, मनोहर छाँगानी सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे.

Back to top button