ऑटो पर सोयाबीन से भरा ट्रक पलटा

* दो लोग जख्मी

अमरावती/ दि.12 – गाडगे नगर पुलिस थाना क्षेत्र के मोसीकॉल जीन के पास गुरुवार की रात 9 बजे के करीब सोयाबीन से भरा ट्रक चलते ऑटो पर अचानक पलट गया.
मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों सोयाबीन बिक्री के लिए किसानों का आवागमन शहर के कृषि उपज बाजार समिति में चल रहा है. जिले सहित बाहरी जिले के किसान भी अपना सोयाबीन बेचने के लिए आ रहे है. ट्रकों में सोयाबीन भरकर लाया जा रहा है. कृषि उक्षज मंडी से मोसीकॉल जीन की दिशा में सोयाबीन से भरा ट्रक गुरुवार की रात गुजर रहा था. तभी अचानक रामलक्ष्मण संकुल के सामने डीवायडर से ट्रक टकरा गया. इस समय ट्रक के पीछे से आने वाला ऑटो ट्रक के पास रुक गया. तभी सोयाबीन से भरा ट्रक ऑटो पर पलट गया. सौभाग्यवश इस हादसे में कोई भी जनहानी नहीं हुई है, लेकिन ट्रक चालक सहित अन्य एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही गाडगे नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आसाराम चोरमले घटना स्थल पहुंचकर स्थिति को संभाला. इस हादसे के वजह से करीब 2 घंटे यातायात प्रभावित हुई थी.

Back to top button