हव्याप्र मंडल के छह खिलाडियों की सफलता

नेपाल इंटरनेशनल स्पर्धा में प्राप्त किए स्वर्ण पदक

 विधायक रवि राणा ने किया सत्कार
अमरावती/ दि.3 – हाल ही में नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल एथलेटिक्स स्पर्धा का आयोजन किया गया था. जिसमें शहर के हव्याप्र मंडल के छह खिलाडियों ने सहभाग लिया था. इन खिलाडियों ने मार्गदर्शक तथा कोच अभिजीत बी.एल. के मार्गदर्शन में एथलेटिक्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया. इन खिलाडियों में मैथली जाधव, अर्चना यादव, शौर्य शाहू, तन्मय चव्हाण, कृष्णा खंडाले का समावेश है. इन खिलाडियों ने अमरावती जिला ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र का नाम रोशन किया.
खिलाडियों की सफलता पर बडनेरा के विधायक रवि राणा व्दारा जिला स्टेडियम में सत्कार समारोह का आयोजन किया गया था. जिसमें इन खिलाडियों का सत्कार विधायक रवि राणा के हस्ते किया गया. इस अवसर पर हव्याप्र मंडल के प्रधान सचिव प्रभाकरराव वैद्य, महाराष्ट्र राज्य धर्नुविद्या संगठना अध्यक्ष एड. प्रशांत देशपांडे, प्रमोद चांदूरकर, हव्याप्र मंडल के प्रा. संजय तिरथकर, हव्याप्र मंडल की सचिव माधुरी चेंडके, श्रीकांत चेंडके, प्रा. रवि खांडेकर, एड. दीप मिश्रा, विनोद गुहे, कमलकिशोर मालानी, मंगला जाधव तथा खिलाडियों के अभिभावक उपस्थित थे.

Back to top button