भाजपा विधायक शेलार पर अपराध दर्ज

मुंबई की महापौर पेडणेकर को लेकर दिया था आपत्तिजनक बयान

मुंबई/दि.9- मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर के संदर्भ में दिये गये आपत्तिजनक बयान को लेकर भाजपा नेता व विधायक आशिष शेलार के खिलाफ मरीन लाईन्स पुलिस थाने में अपराध दर्ज किया गया है.
बता दें कि, वरली में हुए सिलेंडर विस्फोट के मामले को लेकर भाजपा नेता आशिष शेलार ने मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर पर नींद में गाफिल रहने का आरोप लगाया था. किंतु इसे लेकर उन्होंने जिन शब्दों का प्रयोग किया उन्हें आपत्ति जनक माना गया और महापौर किशोरी पेडणेकर की शिकायत पर मरीन लाईन पुलिस द्वारा शेलार के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया. वहीं अब इस मामले को लेकर राज्य में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. जहां राज्य के नेता प्रतिपक्ष देवेेंद्र फडणवीस ने यह कहते हुए शेलार का बचाव किया कि, शेलार कभी किसी महिला का अपमान नहीं कर सकते और उनके वक्तव्य का गलत मतलब निकाला गया है. वहीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा रूपाली चाकणकर ने शेलार के वक्तव्य को महिलाओं के लिए बेहद अपमानास्पद बताया.

Back to top button