मनपा आयुक्त ने चौराहों के सौंदर्यीकरण को लेकर ली समीक्षा बैठक

अधिकारियों को दी आवश्यक सूचना

अमरावती/दि.5- अमरावती शहर में आनेवाले नागरिकों का शहर के चौराहों ेके सौंदर्यीकरण को देखकर आकर्षण बढे इस मकसद से अनेक योजनाएं तैयार की हैं. लेकिन शहर के ह्दयस्थल मानेजाने वाले राजकमल चौक पर करीब एक वर्ष पूर्व ‘लव अंबानगरी’ नामक आकर्षक रोशनाई से भरे फलक के साथ यहां का सौंदर्यीकरण किया गया. बडे ही धूमधाम के साथ इसका लोकार्पण हुआ, लेकिन सफाई के अभाव में यहां काफी गंदगी फैल गई हैं. इसी तरह अन्य चौराहों की भी दयनीय अवस्था हैं. इसे देखते हुए मनपा आयुक्त डॉ. प्रवीण आष्टीकर ने अधिकारियो की चौराहों के सौंदर्यीकरण को लेकर समीक्षा बैठक लेकर उन्हें आवश्यक सूचना दी.
ेइस समीक्षा बैठक में मनपा आयुक्त डॉ. प्रवीण आष्टीकर ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि, शहरवासियों को प्रत्येक चौराहों का अभिमान लगे और बाहर से आनेवालों का आकर्षण बढे, इस तरह का सौंदर्यीकरण करें. सौंदीर्यीकरण को लेकर बांधकाम विभाग से सभी विभाग प्रमुखो को आवश्यक निर्देश दिए. लेकिन मनपा कार्यालय के ठिक सामने राजकमल चौराहे पर एक वर्ष पूर्व ही किए गए सौंदर्यीकरण की अवस्था को लेकर मनपा प्रशासन व्दारा आवश्यक कदम उठाना चाहिए ऐसा शहरवासियों का कहना हैं. शहर के सभी चौराहों का सौंदर्यीकरण् विविध चरणों में किया जाने वाला हैं. सौंदर्यीकरण का काम शीतकाल के मौसम में काफी पोषक रहता है और उसे पूरा करने का लक्ष्य रखने की सूचना भी डॉ. आष्टीकर ने दी.
सौंदर्यीकरण किए जाने के बाद उसे किस तरह व्यवस्थित रखा जा सकेगा इस बाबत भी ध्यान रखने की सूचना मनपा आयुक्त ने संबंधितों को दी, साथ ही कुछ चयनीत स्थानों पर रोशनाई अधिक मात्रा में चौराहों को आकर्षक करने के भी निर्देश उन्होंने दिए. बैठक में उपायुक्त भाग्यश्री बोरेकर, डॉ. सीमा नेताम, सहायक संचालक नगररचना आशीष उईके, शहर अभियंता इकबाल खान, तकनीकी सहालगार जीवन सदार, सहायक आयुक्त योगेश पीठे, नरेंद्र वानखडे, नंदकिशोर तिखिले, श्रीरंग तायडे, तौसीफ काझी, सिस्टिम मेनेजर अमीत डोंगरे, विधि अधिकारी श्रीकांत चव्हाण, जनसंपर्क अधिकारी भूषण पुसतकर, शिक्षा अधिकारी डॉ. अब्दुल राजिक, कार्यकारी अभियंता सुभाष चव्हाण, लक्ष्मण पावडे, श्यामकांत टोपरे, प्रमोद इंगोले, भास्कर तिरपुडे, दीपक खडेकार, शरद तिनखेडे, रवींद्र तांबेकर आदि उपस्थित थे.

Back to top button