गाडगेनगर में गोविंदा आला रे…
मनसे की दहीहांडी में टोलियों ने शुरु किए प्रयास

* दस मंडलों का सहभाग, उमडी तरुणाई
अमरावती/दि.8- गाडगेबाबा समाधी मंदिर के सामने प्रांगण में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना व्दारा आयोजित दहीहांडी स्पर्धा आज दोपहर सलामी के बाद शुरु हो गई. अनेक गांव-देहात तथा शहर के विभिन्न भागों से संगठन की गोविंदा की दस टोलियां दहीहांडी फोडने पहुंची थी. उसी प्रकार युवा वर्ग भी बडी संख्या में उमडा है. शहर की पहली बडी दहीहांडी स्पर्धा होने से युवा वर्ग जोश में नजर आ रहा है. युवतियां भी बडी संख्या में उमडे हैं.
मनसे पदाधिकारी शिव तायडे, बबलू आठवले, भूषण फरतोडे, प्रवीण डांगे, रिना जुनघरे, सचिन बावनेर, पवन लेंडे, अमर महाजन, विक्की थेटे, आदेश इंगले, देवा धुमाले, प्रवण देशमुख, अश्विन सातव, हर्षल ठाकरे, ओम देशमुख, पवन सावरकर, मयंक तांबुस्कर, संकेत कुकडे आदि अनेक स्पर्धा सफल बनाने प्रयासरत है. मटकी फोडने पहुंची टोलियोें मे ब्रदर्स ग्रुप अंबापेठ, शिवतांडव शिरगांव कस्बा, कालभैरव शिरजगांव कस्बा, जय श्रीकृष्ण मंडल अमरावती, फ्रैंड्स ग्रुप धामणगांव, आदर्श धामणगांव, बालसाईनाथ चिचफैल, प्रभु श्रीराम भक्त परिवार, ब्राह्मणवाडा थडी, वीर भगत सिंह सरफापुर, हनुमान क्रीडा मंडल करजगांव का समावेश है. यहां की दहीहांडी में मराठी सिने जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रुति मराठे आ रही हैं.





