दिव्या सिसोदे राकांपा कार्याध्यक्ष

नियुक्ति का हो रहा स्वागत

अमरावती/ दि. 13- राकांपा शरद पवार के अमरावती महिला कार्याध्यक्ष पद पर दिव्या सिसोदे की नियुक्ति की गई है. अमरावती शहराध्यक्ष वर्षा भटकर पाटिल ने सिसोदे की नियुक्ति करते हुए कहा है कि इससे पार्टी संगठन मजबूत होगा. अमरावती मनपा की पदाधिकारी रही दिव्या सिसोदे की नई नियुक्ति पर व्यापक अभिनंदन हो रहा है. अनेक लोगों ने सिसोदे को बधाई व शुभकामनाएं दी है. राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस अध्यक्ष विनेश आडतिया ने भी सिसोदे का अभिनंदन किया है.

Back to top button