महावितरण चांदुर बाजार उपविभाग अव्वल

मुख्यमंत्री कार्यालयीन सुधार अभियान अंतर्गत

अमरावती/ दि. 19– मुख्यमंत्री 100 दिन कार्यालयीन सुधार अभियान अंतर्गत महावितरण के चांदुर उपविभागीय कार्यालय ने बाजी मारकर अमरावती राजस्व विभाग में प्रथम क्रमांक प्राप्त किया है. जिसमें मुख्य अभियंता अशोक सालुंके, अधीक्षक अभियंता दीपक देवहाते ने उपविभागीय अभियंता दिनेश भागवत व उनकी टीम का अभिनंदन किया तथा जिले के महावितरण के सभी कार्यालय कार्यालयीन सुधार उपक्रम अंतर्गत ठहराए गये. निकषों का अनुकरण करें और महावितरण की सेवा ग्राहकभिमुख करें, ऐसा आवाहन किया.
राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने 100 दिन के कार्यालयीन सुधार विशेष अभियान शुरू किया है. 10 विविध विषय पर आधारित यह उपक्रम राज्य की सभी 398 तहसीलों के 10 हजार शासकीय कार्यालयों में चलाया जा रहा है. शनिवार को राजस्व विभाग निहाय कार्यालय के परिणामों की घोषणा की गई. जिसमें चांदुर बाजार उपविभागीय कार्यालय अमरावती राजस्व विभाग में प्रथम आया तथा दूसरे क्रमांक पर महावितरण शेगांव व तीसरे स्थान पर मूर्तिजापुर उप विभाग रहा, ऐसी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्बारा की गई.

Back to top button