शराब के लिए पैसे न देने पर चाकू से हमला
बडनेरा शहर के छत्री चौक की घटना

अमरावती/ दि. 6 – बडनेरा शहर के छत्री चौक पर 4 दिसंबर की रात एक युवक पर शराब के लिए पैसे न देने पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया. हमले में घायल युवक का नाम प्रशांत मोहोड बताया जाता है. जबकि आरोपी का नाम दीपक रमेश निगालकर है.
जानकारी के मुताबिक बडनेरा शहर के छत्री चौक नई बस्ती में गुरूवार 4 दिसंबर की रात प्रशांत मोहोड खडा था. तब दीपक निगालकर ने वहां पहुंचकर प्रशांत से शराब पीने के लिए पैसे मांगे. लेकिन प्रशांत ने पैसे देने से इंकार कर दिया. इस बात से तिलमिलाए दीपक ने चाकू निकालकर प्रशांत के पेट में घोप दिया और घटनास्थल से भाग गया. गंभीर रूप से घायल प्रशांत खुद ही ऑटो में बैठकर जिला अस्पताल की तरफ रवाना हुआ.् लेकिन पश्चात प्रशांत के दोस्त ने उसके भाई सतीश को घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही सतीश तत्काल अपनी दुपहिया लेकर वहां पहुुंचा और अपने भाई को लेकर अस्पताल रवाना हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही बडनेरा पुलिस का दल भी वहां आ पहुंचा. प्रशांत की हालत नाजुक बताई जाती है. पुलिस ने आरोपी दीपक निगालकर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है.





