अमरावती के 39 अस्पतालों में मुफ्त उपचार

पश्चिम विदर्भ में मरीजों हेतु 252 अस्पतालों की सूची जारी

* 5 लाख रूपए तक ऑपरेशन होंगे फ्री
अमरावती/ दि. 10- स्वास्थ्य उप संचालक अकोला अंतर्गत संभाग के 5 जिलों में 252 अस्पताल चिन्हित किए गये हैं जहां 5 लाख रूपए तक ऑपरेशन तथा उपचार नि:शुल्क होंगे. आयुष्यमान कार्डधारी रूग्णों के अलावा सामान्य गरीब वर्ग के रूग्णों हेतु उपरोक्त व्यवस्था होने की जानकारी स्वास्थ्य उप संचालक डॉ. सुशील वाकचौरे ने दी. उन्होंने बताया कि अस्पतालों में निजी और शासकीय दोनों प्रकार को अस्पताल है. अमरावती के विभागीय संदर्भ सेवा अस्पताल सहित अनेक अस्पतालों का समावेश किया गया है. ताकि गरीब रूग्णों को लाभ प्राप्त हो.
क्या कहते हैं स्वास्थ्य उप संचालक
डॉ. वॉकचोैरे ने कहा कि शासन की नई स्वास्थ्य नीति के अनुसार सर्व सामान्य लोगों को 5 लाख रूपए तक स्वास्थ्य बीमा का संरक्षक दिया जा रहा है. निजी अस्पतालों का भी चयन किया गया है. जिससे मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध होगी. स्वास्थ्य और उप संचालक कार्यालय ने निजी अस्पतालों से अनुबंध किए हैं. जिससे 5 जिलों के रूग्णों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिलने का दावा डॉ. सुशील वाघचौरे ने किया.
चुने गये अस्पतालों की संख्या
जिला      शासकीय निजी कुल
अमरावती    18      31   49
अकोला       08     34    42
बुलढाणा     19      54    73
वाशिम       09      22    31
यवतमाल    19      38     57

Back to top button