प्रहार के प्रतिनिधिमंडल ने सीएस से की भेंट

दोषी डॉक्टरों पर कडी कार्रवाई की मांग

अमरावती/दि.4 -पल्लवी गुडधे की मृत्यु को डफरीन अस्पताल के संबंधित डॉक्टर और कर्मचारी जिम्मेदारी है, ऐसा कहते हुए इस संपूर्ण प्रकरणों की विस्तार से व निष्पक्ष जांच करने और संबंधित दोषी डॉक्टरों पर कडी कार्रवाई करने की मांग प्रहार जनशक्ति के महानगर प्रमुख बंटी रामटेके के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कल जिला शल्य चिकित्सक पवार से भेंट कर की. इस समय प्रतिनिधिमंडल ने सीएस पवार से उक्त विषय पर चर्चा की. जांच दौरान कोई दोषी पाया गया तो कडी कार्रवाई की जाएगी. पल्लवी गुडधे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट राजापेठ पुलिस को दी गई है, ऐसा सीएस पवार ने प्रहार प्रतिनिधिमंडल को बताया. इस प्रकरण की पारदर्शक जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक करें तथा पीडित परिवार को न्याय मिलें, यह मांग की गई. प्रशासन ने तुरंत जांच समिति को रिपोर्ट सार्वजनिक कर दोषी डॉक्टरों पर कडी कार्रवाई करें, अन्यथा अकोला में आरोग्य उपसंचालक कार्यालय तथा पालकमंत्री अमरावती दौरे पर आने पर आंदोलन करने की चेतावनी बंटी रामटेके ने दी. इस समय जिला प्रमुख वसु महाराज, बंटी रामटेके, सुधीर उगले, प्रशांत शिरभाते, नितिन शिरभाते, कुणाल खंडारे, समीर मुल्ला, विनायक मोहने उपस्थित थे.

Back to top button