वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला पर अत्याचार
धर्मांतरण के लिए दबाव, पुलिस ने किया मामला दर्ज

* दो आरोपी गिरफ्तार, अकोला शहर की घटना
अकोला/दि.4 – अश्लिल वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक विवाहित महिला का अनेक बार शारीरिक शोषण किया गया. यह घटना अकोला शहर में उजागर हुई हैं. इस प्ररकण में पीडित महिला पर धर्मांतरण के लिए लगातार दबाव डाले जाने का आरोप किया गया हैं. कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि एक आरोपी पर अस्पताल में उपचार जारी हैं.
डाबकी रोड परिसर में रहनेवाली और ब्यूटी पार्लर चलानेवाली एक विवाहित महिला द्बारा दी गई शिकायत के आधार पर यह घटना प्रकाश में आई. शिकायतकर्ता महिला गांधी रोड परिसर के एक दुकान में पार्लर के लिए लगने वाले साहित्य खरीदी के लिए नियमित जाती थी. नए साहित्य की जानकारी देने के बहाने दूकान संचालक ने उसका मोबाइल नंबर लिया और उसे धीरे-धीरे विश्वास में लिया. एक दिन दुकान में कोई न रहने का मौका देख आरोपी ने संबंधित महिला पर अत्याचार कर उसका वीडियो मोबाईल में रिकॉर्ड किया. यह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे दगडी पुल परिसर के एक फ्लैट पर ले जाकर जबरदस्ती अत्याचार किया गया. इतना ही नहीं बल्कि संबंधित ने अपने साथियों के साथ भी जबरदस्ती संबंध रखने के लिए दबाव डाला ऐसा आरोप शिकायत में किया गया हैं. यह अत्याचार लंबे समय तक शुरू थे ऐसा भी पीडिता ने कहा हैं. इस प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपियों को कब्जे में लेकर उनके मोबाईल की जांच की तब उसमें अनेक महिला के अश्लिल फोटो और वीडियो बरामद हुए. जिसमे शिकायतकर्ता की परिचित एक महिला का भी समावेश हैं. उसने भी इसी तरह अपना सोशन होने की जानकारी दी हैं. इस कारण इस तरह के मामले अनेक रहने की संभावना व्यक्त की जा रही हैं. शिकायतकर्ता महिला के कहे मुताबिक अश्लिल वीडियो डिलीट कर देने के बदले आरोपियों द्बारा लगातार धर्मांतरण के लिए दबाव डाला जा रहा था. बदनामी का भय, मनसीक तनाव और बढते दबाव के कारण आखिरकार महिला ने सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज की. शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रहेमान उर्फ मो मुश्तफा मो. सलीम तेली, चंदू राजू वानखडे और इमरान गैरेजवाला के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं.





