हरिना के माध्यम से शरदकुमार श्रॉफ का मरणोपरांत नेत्रदान
दो जरुरतमंद व्यक्तियों को मिलेगी दृष्टि

* दुख की घडी में भी श्रॉफ परिवार का प्रेरणादायी निर्णय
अमरावती /दि.4 – जूना सराफा बाजार निवासी, मे. व्यंकटीदास मथुरादास सराफ के संचालक तथा हरिना नेत्रदान समिति के सक्रिय कार्यकर्ता सीमेष श्रॉफ के पिता शरदकुमार अंबादास श्रॉफ का हृदयघात से निधन हो गया. इस अत्यंत शोकाकुल समय में भी श्रॉफ परिवार ने समाज के लिए प्रेरणादायी निर्णय लेते हुए नेत्रदान का संकल्प लिया.
हरिना नेत्रदान समिति के माध्यम से नेत्रदान कराने हेतु सीमेष श्रॉफ ने हरिना नेत्रदान समिति के कार्याध्यक्ष चंद्रकांत पोपट से संपर्क किया. इसके पश्चात डॉ. नंदकिशोर लोहाणा, डॉ. दीपक पवार तथा जिला सामान्य अस्पताल के काउंसलर नीलेश डेंगले के संयोग से नेत्रदान की संपूर्ण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की गई. शरदकुमार श्रॉफ के नेत्रदान से दो जरुरतमंद व्यक्तियों को दृष्टि मिलने की आशा जगी है. स्व. शरदकुमार श्रॉफ का यह जीवनोत्तर दान समाज के लिए प्रेरणास्पद उदाहरण है.
इस अवसर पर श्रॉफ परिवार की ओर से पीयूष श्रॉफ, पराग श्रॉफ, अजय श्रॉफ, तुषार श्रॉफ, डॉ. नरेंद्र श्रॉफ, डॉ. राधा श्रॉफ, उदय श्रॉफ, शिरिष श्रॉफ, संतोष श्रॉफ, चारुल श्रॉफ, अमित श्रॉफ, सिद्धार्थ श्रॉफ, ध्रुव श्रॉफ, महेंद्र भूतडा, अजय दातेराव, राजा खारकर, किसनगोपाल सदानी, राजेंद्र भंसाली, युसूफ बारामतिवाला, अमृत पटेल, उमेश पाटणकर, मनिकांत दंड, चंद्रशेखर कुलकर्णी, अजय श्रॉफ, मयूर श्रॉफ, गजानन रडके, मनोज जाधव, प्रशांत पनपालिया, अविनाश श्रॉफ, मनोज बजाज, नितिन जाधव, मनीष राठी, मिलिंद श्रॉफ, विनोद जाखोटिया, विवेक कलोती, हितेश केडिया, सुरेश रतावा, जितेश गोलेच्छा, पप्पू गगलानी सहित अनेक रिश्तेदार एवं मित्र परिवार बडी संख्या में उपस्थित थे. साथ ही हरिना नेत्रदान समिति की ओर से कार्याध्यक्ष चंद्रकांत पोपट, उपाध्यक्ष रामप्रकाश गिल्डा, नेत्रदान प्रमुख शरद कासट, डॉ. नंदकिशोर लोहाणा, अवयव दान समिति प्रमुख प्रा. मुकेश लोहिया भी उपस्थित रहे.





