10 वीं, 12 वीं की परीक्षा का विद्यार्थियों को टेन्शन
एक फोन करने पर विशेषज्ञों का मिलेगा मार्गदर्शन

अमरावती/ दि. 5 –10 वीं और 12 वीं की परीक्षा फरवरी-मार्च महीने में ली जायेगी. विद्यार्थियों को अभ्यास और परीक्षा संदर्भ में कुछ अडचने, समस्या निर्माण होने पर उचित मार्गदर्शन मिले और तनावमुक्त वातावरण में परीक्षा दे सके. इस उद्देश्य से राज्य बोर्ड ने विशेषज्ञ समुपदेशक की नियुक्ति की है. उन्हें अथवा मंडल की हेल्पलाइन पर कॉल करके विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया जा सकता है. परीक्षा के समय अनेक विद्यार्थी नकारात्मक विचारों से अथवा परीक्षा के भय से मानसिक तनाव से गुजरते है. उन्हें निराशा से दूर करने के लिए समुपदेशक की ओर से नि:शुल्क मार्गदर्शन दिया जाता है. इस बार जिले में 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 18 मार्च तक रहेगी. 10 वीं की परीक्षा में 38, 531 विद्यार्थी 187 केन्द्र पर परीक्षा देंगे. 12 वीं की परीक्षा में 35,934 विद्यार्थी 137 केन्द्र पर परीक्षा देंगे. परीक्षा के कामकाज के लिए कुल 22 केन्द्र स्थापित किए गये है.
* 10 फरवरी से 12 वीं की तथा 20 फरवरी से 10 वीं की परीक्षा
कक्षा 12 वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 18 मार्च तक, 10 वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च तक होगी.
* विद्यार्थी इस तरह करें परीक्षा की तैयारी
विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और नियोजनपूर्वक अभ्यास कर परीक्षा की तैयारी करें. परीक्षा का भय न रखते हुए पूरी नींद लेे, पौष्टिक आहार ले. पढाई में निरंतरता, सकारात्मक दृष्टिकोण, शारीरिक- मानसिक रूप से स्वस्थ रहे, ऐसा मानसिक रोग विशेषज्ञ ने बताया.
* 10 वीं – 12 वीं परीक्षा केन्द्र पर यह सुविधा
केन्द्र पर ड्रोन परीक्षा कक्षा में सीसीटीवी हो, कॉपीमुक्त परीक्षा अभियान अंतर्गत संवेदनशील कैमरे द्बारा ध्यान रखा जायेगा. सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षा केन्द्र पर पुलिस बंदोबस्त और बैठे पथक तैनात रहेंगे. पीने का पानी, विद्युत सुविधा और योग्य आसन व्यवस्था तथा केन्द्र को सुरक्षा दीवार और सुविधा रहेगी.
* परीक्षा संदर्भ में अडचने, समस्या का तत्काल निराकरण
10 वीं- 12 वीं की परीक्षा में देर से आनेवाले को प्रवेश नहीं दिया जायेगा और केन्द्र संचालक, पर्यवेक्षक बदलने के कारण अडचने आ सकती है. इसके लिए समय पर केन्द्र में पहुंचे, प्रवेश पत्र साथ में रखे, तनाव मुक्त रहने के लिए प्रॅक्टीस करे और मंडल के नियमों का पालन करना आवश्यक है. प्रशासकीय स्तर पर भी समन्वय आवश्यक है. उस अनुसार विभागीय शिक्षा मंडल की परीक्षा के लिए आवश्यक सूचना दी है.
* विशेषज्ञ कें संपर्क क्रमांक जारी
परीक्षा के समय विद्यार्थियों को निराशा से दूर रहने के लिए ऑनलाइन समुपदेशक राज्य मंडल स्तर से नियुक्त किया है. समुपदेशक के संपर्क क्रमांक बोर्ड के सचिव ने जारी किया है. यह विशेषज्ञ परीक्षा के समय विद्यार्थियों को फोन द्बारा नि:शुल्क आवश्यक हो समुपदेशक करेंगे. परीक्षा हाल में इन बातों के लिए मना किया जायेगा.
* परीक्षा हॉल में जाते समय पेन, रबर
पेन्सिल, रबर, स्केल आदि आवश्यक सामग्री साथ में रखना पडेगा. मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैमरा जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कैलकुलेटर, नोट्स, बैग्स के लिए मनाई है.
* जिले में 74 हजार 465 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे
10 वीं की परीक्षा में 38,531 विद्यार्थी 187 केन्द्र पर परीक्षा देंगे. 12 वीं के लिए 35, 934 विद्यार्थी 137 केन्द्र पर परीक्षा देंगे. परीक्षा के कामकाज के लिए कुल 22 केन्द्र स्थापित किए गये है.
* जानकारी के लिए हेल्पलाइन
10 वीं, 12 वीं परीक्षा की जानकारी के लिए हेल्पलाइन सुविधा शुरू है. इसके लिए 07212662647 इस क्रमांक पर संपर्क साधना है.