वनरक्षक महिला से छेडछाड करनेवाले सिरफिरे की धुनाई

आरोपी गिरफ्तार, फ्रेजरपुरा पुलिस ने किया मामला दर्ज

अमरावती/दि.5 – ड्यूटी पर तैनात एक 32 वर्षीय महिला वनरक्षक का विनयभंग करने की घटना सामने आई हैं. इस घटना के बाद संतप्त नागरिकों ने आरोपी को पकडकर उसकी जमकर धुनाई की और पश्चात उसे पुलिस के हवाले कर दिया. 3 फरवरी को यह घटना घटित हुई. फ्रेजरपुरा पुलिस ने उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी हसीब अहमद मो. सईद खान (45) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया हैं.
महिला वनरक्षक यह तीन फरवरी को दोपहर में नागपुर- अकोला हाईवे से दुपहिया वाहन पर सवार होकर कार्यालय की तरफ जा रही थी. बीच रास्ते में फोन आने से उसने अपनी दुपहिया सडक किनारे खडी की और बातचीत कर रही थी. उस समय पीछे से आए एक व्यक्ति ने उसके साथ अश्लिल हरकत करना शुरू किया. महिला को अपने साथ चलने के लिए वह जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा. पीडिता ने प्रतिकार किया तब उसने उसका हाथ पकडा, तब महिला वनरक्षक भयभीत हो गई. महिला की चिख सुनकर परिसर के नागरिक सहायता के लिए दौड पडे. मामला समझते ही नागरिकों ने आरोपी की जमकर धुनाई की. घटना की जानकारी मिलते ही फ्रेजरपुरा पुलिस का दल घटनास्थल आ पहुंचा और आरोपी को कब्जे में ले लिया.

Back to top button