नवसारी में नवनिर्वाचित पार्षदों का भव्य सत्कार
पूर्व विधायक यशोमति ठाकुर की मुख्य उपस्थिति

अमरावती/दि.6 -नवसारी प्रभाग से मनपा चुनाव में कांग्रेस की ओर से विजय हासिल करने वाले तीन नवनिर्वाचित पार्षदों का भव्य सत्कार समारोह आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम पूर्व विधायक एड. यशोमति ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. सत्कार समारोह का आयोजन एड. शेख सुल्तान के निवास स्थान, पैराडाइस कॉलोनी में किया गया.
कार्यक्रम के दौरान एड. शेख सुल्तान द्वारा एड. यशोमति ठाकुर का विशेष रूप से सत्कार किया गया. इस अवसर पर नवनिर्वाचित नगर सेविका लुबना तनवीर नवाब, नगर सेवक प्रशांत महल्ले एवं नगर सेविका अनिता काले का भी शाल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई दी और उनसे शहर के विकास व जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की अपेक्षा जताई. सत्कार समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और कांग्रेस की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला. इस समय रफीउल्लाह खान पठान, गयासुद्दीन सर, मकसूद सर, मोहम्मद शरीफ, नसरुल्ला सर, जावीद सर आरिफ सर, नसीमुद्दीन कर, मिनाज सर, मुकद्दर पठान, नसीम भाई, कन्नू भाई ठेकेदार, राजू भाई, वाजिद खान, विजय अढाऊ यह सभी लोग और प्रभागवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.





