सुंदरकांड एवं श्याम बाबा के भजनों के साथ मनाया वार्षिक उत्सव
प्रगति राजस्थानी महिला मंडल का आयोजन

अमरावती/दि.7 –साईनगर स्थित प्रगति राजस्थानी महिला मंडल में अपना वार्षिक उत्सव सुंदरकांड एवं खाटू नरेश श्याम बाबा के भजनों के साथ बड़ी ही उत्साह से मनाया. श्री रामचरितमानस मंडल बडनेरा ने बहुत ही सुंदर सुर, ताल और उत्साह से सुंदरकांड का पठन किया एवं बाबा के भजनों में सभी झूम-झूम कर नाचे, ऐसा लग रहा था कि हम सभी खाटू श्याम में पहुंच गए हैं. श्याम बाबा की सुंदर झांकी बनाई गई.
माघ महीने की पूर्णिमा के दिन यह सुंदर आयोजन प्रगति मंडल द्वारा किया गया. राज भवन, महेश नगर में अध्यक्ष कल्पना राठी एवं सचिव रेखा राठी के अथक परिश्रम से यह सुंदर आयोजन के सभी साक्षी बने. सर्वप्रथम श्याम बाबा के अखंड ज्योत जगाई गई. सभी ने सुंदरकांड का भक्ति भाव से पठन किया. सुंदर-सुंदर भजन गाये गए. सभी सखियां मानो कि जैसे मीराबाई बन सारी दुनिया भुला नाचने लगी, तीन बांध के धारी तीनों बाण चलाओ ना….ऐसे सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए. सभी भक्त भाव विभोर होकर भजन का आनंद लिए. वार्षिक उत्सव पूरे परिवार के साथ मनाया जाता है. सास-ससुर, जेठ-जेठानी, बच्चों सहित पूरा परिवार उपस्थित रहा. परिवार के साथ रहे तो हर दिन उत्सव बन जाता है ऐसे ही यह प्रोग्राम किसी उत्सव से काम नहीं लग रहा था.
इस अवसर पर रामचरितमानस मंडल के सभी सदस्यों का पुष्प देकर स्वागत किया गया एवं धन्यवाद प्रकट किया गया. सभी सखियां लाल पीली साड़ी पहनकर सहभागी हुई थी. अध्यक्ष कल्पना राठी एवं सचिव रेखा राठी एवं सभी पूर्व अध्यक्षों में सभी सखियों को धन्यवाद दिया. तत्पश्चात सभी ने महाप्रसाद का आनंद लिया. बड़ी संख्या में सभी साथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.





