रहाटगांव में समरसता कलश पूजन उत्साह से
चर्मकार समाज बांधव बडी संख्या में मौजूद

* शिवाजी मंडल सभागार में आयोजन
अमरावती/दि.20- श्री संत गुरु रविदास महाराज की पुण्यतिथि उपलक्ष्य समरसता संकल्प अभियान अंतर्गत देशभर भ्रमण करनेवाले समरसता कलश का बुधवार को रहाटगांव के शिवाजी मंडल सभागार में श्रद्धापूर्वक पूजन किया गया. कलश दर्शन के लिए परिसर के लोग, चर्मकार समाज बांधव बडी संख्या मौजूद रहे.
कार्यक्रम में आयोजन प्रमुख राजू कुरील, सह प्रमुख विनोद तानवैस, राजेंद्र तांबेकर, वंदना मडघे, कल्याणी तायडे, राष्ट्रीय चर्मकार महासंघ के शहर अध्यक्ष योगेश पखाले, मोर्चा अध्यक्ष सुधीर थोरात, डॉ. गिरी, मोहन चव्हाण सहित समरसतावादी कार्यकर्ताओं ने परिश्रम किया. कलश दर्शन पश्चात मुख्य मार्गदर्शक भास्करराव भटकर ने संत रविदास महाराज के संपूर्ण जीवनचरित्र पर प्रकाश डाला. उनके सामाजिक संदेशों पर प्रबोधन किया. कार्यक्रम उत्साहपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में हुआ. सफल बनाने पिंटू जोगे, उमेश जायसवाल, विलास पटके, विशाल गवई आदि ने परिश्रम किया. रहाटगांव, शेगांव नाका, शेगांव परिसर, अर्जुन नगर परिसर के लोगों ने बडी संख्या में उपस्थिति दर्ज कर श्री गुरु रविदास महाराज के पवित्र कलश के दर्शन किए.





