उपेंद्र पाटिल ने बनियान में किया नामांकन
समर्थकों ने लहराए आश्वासनों के पोस्टर

* अमरावती संभाग शिक्षक मतदार संघ
अमरावती/दि.6- अमरावती के उपेंद्र पाटिल ने आज दोपहर शिक्षक मतदार संघ के लिए विभागीय आयुक्त कार्यालय जाकर नामांकन दाखिल किया. इस समय उपेंद्र पाटिल और उनके समर्थकों ने अपनी शर्ट उतार ली थी. बनियान में जाकर उन्होंने फॉर्म भरा.
उपेंद्र बाबाराव पाटिल ने मीडिया से बातचीत में कहा भी कि, वे शिक्षकों के मूलभूत प्रश्न हल करने के लिए मैदान में उतरे हैं. पेंशन सहित अनेक मुद्दे है. जिन पर विधायक निर्वाचित होने पर वे शिक्षक हित में कार्य करेंगे. उपेंद्र पाटिल और उनके सभी समर्थक लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहे. समर्थकों ने अपने लीडर के समान मनीले (शर्ट) उतार लिए थे. इतना ही नहीं तो उन लोगों ने विविध आश्वासनों के पोस्टर, प्ले कार्ड हाथों में लिए थे. प्ले कार्ड्स पर विविध वादे अंकित रहे. मसलन ‘शाळांना वाढीव टप्पा मिळालच पाहिजे, जुनी पेंशन अनुदानित सह विना अनुदानित साठी लडा, विना अनुदानित शाळेतील कर्मचार्यांना सेवा संरक्षण, एकन मिशन जुनी पेंशन, विना अनुदानित शिक्षकांना 100 टक्के नियमानुसार अनुदान.’
फॉर्म भरते समय जब उपेंद्र पाटिल जा रहे थे, उनके समर्थक यह नारे बुलंद कर रहे थे. उपेंद्र पाटिल ने कहा कि, 10, 20, 30 की व्यवस्था लागू रहनी चाहिए. जुनी पेंशन योजना वृद्धावस्था के लिए है. यह भी बताया गया कि, उपेंद्र पाटिल ने पिछला चुनाव भी लडा था. आज वे अपने अनूठे अंदाज के कारण सभी को अपनी ओर आकृष्ट कर गए.





