‘ऐ मेरे प्यारे वतन’ से ‘वंदे मातरम’ तक देशभक्ति के गीतों से रंगा स्वतंत्रता दिवस
संगीत साधना कराओं के कल्ब का ‘मां तुझे सलाम’ कार्यक्रम आयोजित

अमरावती/दि.20– भारत के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संगीत साधना कराओ के क्लब की ओर से देशभक्ति गीतों से सराबोर करनेवाले विशेष कार्यक्रम ‘मां तुझे सलाम’ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत क्लब के संचालक चंद्रकांत पोपट और दिलीप सदार ने ‘ऐ मेरे प्यारे वतन’ गीत की प्रस्तुति से की.
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथियों में प्रसिध्द समाजसेवी श्री गोविंद कासट भक्तिधाम में नि:शुल्क सेवा देनेवाले प्रसिध्द चिकित्सक डॉ. नंदकिशोर लोहाणा, अपर्णा वडनेरे, अभिजीत वडनेरे, संजय आहूजा, संतोष जैस्वानी तथा संस्कार आहूजा शामिल थे. सभी अतिथियों का स्वागत क्लब के संचालक चंद्रकांत पोपट और सदस्य दिलीप सदार ने क्लब की परंपरा के अनुसार रामनाम दुपट्टा भेंट कर किया. इस अवसर पर दिलीप सदार का भी स्वागत किया गया.
कार्यक्रम में अपर्णा वडनेरे ने ‘जयस्तुते’ और ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गीत प्रस्तुत कर उपस्थितों को खूब वाहवाही बटोरी. वहीं चंद्रकांत पोपट ने ‘चिट्ठी आई’ है. गीत प्रस्तुत किया. इसके अलावा क्लब की कार्यवाहक मीनल हिवराले और सदस्य सुनीता व्यास के साथ उन्होंने ‘हर करम अपना करेंगे, ऐ वतन तेरे लिए’ गीत भी प्रस्तुत किया.
इस अवसर पर ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ ‘छाडो कल की बातें’, ‘जहां डाल- डाल पर सोने की चिडिया’ ‘कर चले हम फिदा’, ‘नन्हा मुन्ना राही हूं’, ‘सारे जहां से अच्छा’ ‘शूर आम्ही सरदार’, ‘हे प्रीत जहां की रात सदा’, ‘इंसाफ की डगर पे’ ‘वंदे मातरम’, ‘तेरी मिट्टी में मिल जावा’, ‘संदे से आते’, ‘ऐ मेरे वतन के लोगो’, ‘मेरा मुल्क मेरा देश’, ‘बेटी हिंदुस्तान की’, ‘आई लव माई इंडिया’, ‘आओ बच्चों तुम्हे दिखाएं झांकी हिन्दुस्तान की’ ‘फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी’ ‘हर करम अपना करेंगे’, ‘ऐ मालिक तेरे बंदे हम’, ‘मेरे देश की धरती’, ‘अब के बरस तुझे धरती की रानी’, ‘जहां पॉव में पायल’, ‘देखो वी जवानों’,और ‘मेरे देशप्रेमियों’ सहित अनेक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए.
कार्यक्रम में लता गुडधे, सुधाकर महाजन, विजय पाटील, विद्या खत्री, सुषमा देशमुख, नीलिमा देशमुख, दिलीप मांडवे, गणेश बुंदेले, रामेश्वर घाटे, रसिका देशमुख, प्रकश ढोले, सुनीता व्यास, डॉ. विद्या गावंडे, प्रवीण लोटिया, शुभांगी मेटांगे, देवेन्द्र ठाकरे, किरण गाडेकर, राजश्री बोरखडे, गीता गुप्ता, वैदही अढाउ, रमेश धाकडे, माया धाकडे, गोपाल गुप्ता, नीलेश गुप्ता, विनोद शर्मा, मीता नवगरिया, सीमा थुले, कंचन बाजोरिया, विजय गालानी, मंगला गावंडे, प्रकाश भूतडा, संदीप भादंर्गे, प्रीति भादंर्गे, शशिकांत ढोले, राधेश्याम चंदेले, प्रवीण जाधव, राजेश पिंजानी, जीतेन्द्र बसंतवानी, मनीष शहारे, राखी पांचाले, राजेंद्र तिवलकर और सुभाष बरगट सहित क्लब के सदस्य बडी संख्या में उपस्थित थे.
देशभक्ति के गीतों की मधुर प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण देशप्रेम से ओत-प्रोत हो गया. विभिन्न गीतों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, देशप्रेम और राष्ट्रभावना को जागृत किया गया. उत्साहपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम का समापन हुआ.





