भुसावल से नागपुर दौरान आज और कल अनारक्षित रेलवे गाडी

बडनेरा/ दि. 7 – यात्रियों की अतिरिक्त भीड कम करने के लिए भुसावल से नागपुर दौरान अनारक्षित विशेष गाडी चलाने का निर्णय प्रशासन द्बारा लिया गया है. गाडी क्रमांक 01101 यह 7 व 8 फरवरी को भुसावल से 7.50 छुटेगी और उसी दिन 2.30 बजे नागपुर पहुंचेगी.
गाडी क्रमांक 01102 यह विशेष गाडी 7 व 8 को नागपुर से पहाटे 3.30 बजे छुटेगी व उसी दिन 9.50 बजे पहुंचेगी. बोदवड, मलकापुर, नांदुरा, जलंब, शेगांव, अकोला, बोरगांव, मुर्तिजापुर, बडनेरा, चांदुर, धामणगांव, वर्धा और अजनी इस तरह इस रेलवे गाडी के स्टॉपेज रहेंगे. रेलवे गाडी की संरचना 12 कार मेमू डिब्बे की है, ऐसी जानकारी पत्रक द्बारा रेलवे प्रशासन द्बारा दी गई है.