मायके से पैसे लाने के लिए विवाहिता की प्रताडना

अमरावती/दि.7 – पत्नी पर शारीरिक व मानसिक अत्याचार कर मायके से 50 हजार रुपए लाने के लिए उस पर लगातार दबाव डालनेवाले पति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया हैं. मोर्शी थाना क्षेत्र में यह घटना घटित हुई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं. इसी तरह की और एक घटना इसी थाना क्षेत्र में घटित हुई. मायके से डेढ लाख रुपए लाने की मांग को लेकर महिला पर शारीरिक व मानसिक अत्याचार किए जा रहे थे. शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं.

Back to top button