यूनिक स्कूल में एन्युअल डे मनाया
छात्रों की रंगारंग प्रस्तुति ने बांधा समां

अमरावती/दि.7 –यूनिक इंग्लिश स्कूल का एनुअल डे 5 फरवरी को ताज पैलेस में मनाया गया. प्रोग्राम का उद्घाटन डॉ.फहीम किदवई, डॉ.जीशान खान, डॉ.इमरान अमन, डॉ. मुदस्सिर, डॉ.फहीम खान, डॉ. साजिदा फहीम, शाहीन खान के हाथों हुआ.
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनपा सहायक आयुक्त भूषण पुसदकर, नगर सेविका फराह नाज उपस्थित थे. एनुअल डे पर स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. एनुअल डे के माध्यम से सोशल मीडिया व मोबाइल की लत पर आधारित प्रोग्राम व अनेकता में एकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. सभी कार्यक्रमों की अभिभावकों ने खूब सराहना की. कार्यक्रम का संचालन आयशा आदिल रशीद ने किया. स्कूल की मुख्याध्यापिका हुमेरा राहत खान और नाहिद मूल्ला सर और उनकी टीम ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कड़े प्रयास किए.





