परतवाडा पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा

2.59 लाख रुपए का माल जब्त

परतवाडा /दि.9 – परतवाडा थाना क्षेत्र में हुई तुअर चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस के दल ने 2 सेंधमारों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 लाख 59 हजार रुपए का माल जब्त किया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों के नाम प्रथमेश उर्फ गन्नु सुंदरलाल तकतवाले (25) और आनंद विकास डायलकर (26) है.
जानकारी के मुताबिक 31 जनवरी को परतवाडा थाना में ब्राह्मणसभा कॉलोनी निवासी पंकज सुरेश घोरे (38) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि, 29 जनवरी की रात 11 बजे के दौरान उनके घर के सामने रखी 14 बोरे तुअर चोरी हो गई है. चोर कुल 490 किलो तुअर चोरी कर ले गया था. जिसकी किमत 44 हजार रुपए बतायी गई. इस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुुरु की गई. परतवाडा पुलिस के डीबी स्क्वॉड ने मिली जानकारी के अनुसार आरोपी प्रथमेश तकतवाले और आनंद डायलकर को कब्जे में लेकर पूछताछ की तब उन्होंने घटना की कबुली दी. आरोपियों ने बताया कि, उन्होंने रात के समय शिकायतकर्ता के घर के सामने चबुतरे में रखे 14 तुअर के बोरे चुराये और मोटर साइकिल से ले गये. पश्चात एक ऑटो रिक्शा में भरकर माल ठिकाने लगाया. पुलिस ने राहुल ट्रेडिंग एण्ड कंपनी पशु खाद्य भंडार से 464 किलो तुअर, चोरी में इस्तेमाल ऑटो और एक मोटर साइकिल समेत कुल 2 लाख 59 हजार रुपए का माल जब्त कर लिया. यह कार्रवाई थानेदार सुरेश म्हस्के, सहायक निरीक्षक सलीम शेख, सचीन होले, सुधीर राउत, विवेक ठाकरे, शुभम शर्मा, सचीन कोकणे, घनश्याम किरोले, जीतेश बाबील के दल ने की.

Back to top button