शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग पर अत्याचार
परतवाडा थाना क्षेत्र की घटना

परतवाडा /दि.9 – शादी का प्रलोभन देकर एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती पर अत्याचार किये जाने का मामला उजागर हुआ है. इस अत्याचार के कारण पीडिता गर्भवती हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया. इस प्रकरण में परतवाडा पुलिस ने कोयलारी ग्राम निवासी विजेंद्र धुर्वे के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.
जानकारी के मुताबिक पीडिता की अपने मामा के यहां आना-जाना रहने से आरोपी विजेंद्र से पहचान हुई. 1 जनवरी 2025 को आरोपी ने पीडिता से परतवाडा एसटी डिपो के पास मुलाकात की और प्यार का इजहार करते हुए शादी का प्रलोभन दिया और उसे निजी बस से चिखलदरा ले गया. विजेंद्र चिखलदरा अपने घर पीडिता को ले गया और उस पर बार-बार लैंगिक अत्याचार किया. इन संंबंधों के चलते पीडिता गर्भवती हो गई और 4 फरवरी 2026 को उसने एक बच्चे को जन्म दिया, तब यह मामला उजागर हुआ. परतवाडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है.





