मोर्शी तहसील में पानी की किल्लत नहीं होने देंगे
विधायक उमेश यावलकर ने कहा

मोर्शी/दि.9 – तहसील में पानी की किल्लत नहीं होने देंगे ऐसा क्षेत्र के विधायक उमेश यावलकर ने कहा. वें 7 फरवरी को मोर्शी पंचायत समिति की ओर से शिवाजी हाइस्कूल में आयोजित पानी की किल्लत को लेकर आयोजित की गई समिक्षा बैठक में बोल रहे थे. विधायक उमेश यावलकर की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में उपविभागीय अधिकारी प्रदीप पवार, तहसीलदार सागर ढवले, गुट विकास अधिकारी स्वप्निल मगदुल, कृषि अधिकारी अमोल माने, उपविभागीय अभियंता संजय बोडखे, नायब तहसीलदार विनोद वानखडे , भाजपा पदाधिकारी प्रवीण राउत, प्रा. संजय घुलक्षे, देव बुरंगे उपस्थित थे.
इस अवसर पर पंचायत समिति की ओर से पंचायत समिति के गुटविकास अधिकारी स्वप्निल मगदुल के हस्ते शाल व श्रीफल प्रदान कर विधायक उमेश यावलकर का सत्कार किया गया. बैठक में तहसील अंतर्गत आनेवाले 50 गांव में ग्रीष्मकाल के दौरान नियमित जलापूर्ति करने पाईपलाइन, कुएं, बोअरवेल, हैंडपंप फिल्टर मशीन का नियोजन किया गया. इस दौरान सिंभोरा के 12 घरकुल भुमिहिनों को जमीन के पट्टे का वितरण किया गया. इस समय तहसील के सरपंच, ग्रामसेवक, पटवारी व कर्मचारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थे.