आज शाम नए मेयर का पदग्रहण
पालकमंत्री बावनकुले रहेंगे मौजूद

अमरावती/दि.9 – शहर के प्रथम नागरिक श्रीचंद तेजवानी और उपमहापौर सचिन भेंडे आज शाम 6 बजे पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और महायुति के अन्य नेताओं की उपस्थिति में पद सूत्र ग्रहण करेंगे. मनपा अधिकारियों ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि, शहर के अन्य विधायक और नेता गण इस समय मौजूद होंगे. गत शुक्रवार 6 फरवरी को हुए इलेक्शन में बीजेपी के श्रीचंद तेजवानी और युवा स्वाभिमान के सचिन भेंडे क्रमश: महापौर और उपमहापौर चुने गए. महायुति के खेमे में उत्साह का संचार है. शनिवार की छुट्टी के कारण आज सोमवार को पदग्रहण किया जा रहा है.





