परिवार नियोजन कार्यक्रम में लोणी टाकली स्वास्थ्य केंद्र अव्वल

लगातार दूसरी बार जिला स्तर पर सम्मानित

अमरावती/दि.9- स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में समिपस्थ लोणी टाकली स्वास्थ्य केंंद्र ने परिवार नियोजन सर्जरी में सफलता प्र्राप्त कर जिले में परचम लहराया हैं. स्वास्थ्य केंद्र को लगातार दूसरी बार जिलास्तरीय स्मृतिचिन्ह और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है और स्वास्थ्य केंद्र की टीम द्बारा किए गए कार्यों की सराहना की गई.
* इन अधिकारी और कर्मचारियों का सम्मान
जिला परिषद की मृख्य कार्यकारी अधिकारी संजिता महापात्रा ने तहसील चिकित्सा अधिकारी प्राजक्ता वानखडे, लोणी टाकली की चिकित्सा अधिकारी डॉ. सविता हरीभाउ सरदार, डॉ. मिलींद गवई. डॉ. हर्षद गुल्हाने, डॉ. डॉवर, डॉ. चव्हाण और प्रदीप सोनोवने को सम्मानित किया.
* स्वास्थ्य सेवाओं में इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान
स्वास्थ्य सेवाओं में स्वास्थ्य सहायक एवं अधिकारी सुनंदा कवाने, भुषण कविश्वर, सुजाता थोरात, अर्चना शर्मा, शिल्पा बोरकर, प्राची जालित, क्षेत्रिय टीम की निलक्षी पानतावणे, श्री पुंड, विद्या मुठाल, ज्योति शिंदे वंदना धिकार, मंजू पाटिल, सुनिता मसराम, वंदना निस्वाडे, सतिश देशमुख और स्वास्थ्य सेवक एवं सहयोगी राजेंद्र नागपुरे, चैतन्य आढे, राजेंद्र धंदर, हर्षद डाखोरे, निकीता इंगोले, आशा गायगोले, साधना राउलकर, सहायक टीम के उमेश उफरीकर, देवेंद्र तोंडे, स्वप्निल सावंत, शरद ढेगेेकर, नंदिनी खडसे, साक्षी गेडाम, वैशाली धवने व नभु स्वर्गे का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Back to top button