अपराध शाखा ने दस्तूर नगर में मारा छापा

अवैध शराब की विक्री का भंडाफोड

अमरावती /दि.9- पुलिस की अपराध शाखा ने दस्तुर नगर में बडी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब विक्री का पर्दाफाश किया है. आदित्य वाइन शॉप के पास स्थित गजानन स्नैक्स और सुमीत स्नैक्स दुकानों पर कार्रवाई की. वहां शराब का अवैध ठिकाना संचालित करते आरोपियों को रंगे हाथ पकडा.
पुलिस ने बताया कि, छापेमारी दौरान दुकानों में अवैध रुप से शराब बेची जा रही थी. पुलिस ने समस्त सामग्री जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरु की है. पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि, अवैध गतिविधियों पर इसी तरह सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी. अपराध शाखा टीम की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हडकंप मचा है.

Back to top button