कोषागार कार्यालय में पेंशन समाधान उपक्रम व अदालत
निवृत्ति वेतन संबंधि समस्याओं का किया निपटारा

अमरावती/दि.11 -जिला कोषागार कार्यालय की ओर से कोषागार कार्यालय के जिजाऊ सभागृह में आहरण व संवितरण अधिकारी, कर्मचारियों के लिए पेंशन समाधान उपक्रम और पेंशन अदालत उत्साह से संपन्न हुई. कोषागार अधिकारी अमोल इखे की अध्यक्षता में हुई बैठक में महालेखापाल नागपुर कार्यालय की वरिष्ठ लेखाधिकारी मैथीली जगनाथन, सहायक लेखाधिकारी अनुपमा भटटाचार्य, लेखापाल सचिनकुमार, वरिष्ठ कोषागार अधिकारी शिल्पा पवार उपस्थित थे.
महालेखापाल कार्यालय के अधिकारियों ने अचूक निवृत्ति वेतन प्रस्ताव कैसे तैयार करें, जिसके कारण निवृत्ती वेतन व परिवार निवृत्ती वेतनधारकों को समय पर लाभ प्रदान करने संबंधि मार्गदर्शन किया गया. तथा निवृत्तीवेतन विषयक समस्याओं का निपटारा किया गया. इस समय निवृत्तीवेतन धारकों के लिए पेंशन अदालत कार्यक्रम लिया गया. इस कार्यक्रम में डी. आर. देशमुख, जगदीश सायसिकमल, विरेंद्र दिक्षीत उपस्थित थे.





