निर्माण कार्य स्थल से इलेक्ट्रीक वायर चुरानेवाला गिरोह दबोचा गया
70 हजार रुपए का माल जब्त, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

अमरावती /दि. 12 – शहर के नए निर्माण कार्य स्थल पर इलेक्ट्रीक वायर की चोरी करनेवाले गिरोह का क्राईम ब्रांच के दल ने पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में एक आरोपी समेत नाबालिग युवक को कब्जे में लिया गया है. उनके पास कुल 70 हजार रुपए मूल्य का माल जब्त किया गया है. 10 फरवरी को यह कार्रवाई की गई.
राजापेठ थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का प्रमाण बढने से पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने अपराध उजागर करने के आदेश दिए थे. इस निमित्य क्राईम ब्रांच का दल समांतर जांच कर रहा था, तब 10 फरवरी को गोपनीय जानकारी मिली कि, चवरे मार्केट परिसर में दो व्यक्ति चोरी के केबल वायर के बंडल लेकर बिक्री के लिए बैठे है. इस जानकारी के आधार पर क्राईम ब्रांच के दल ने जाल बिछाकर दोनों को कब्जे में लिया. उनके पास रहे माल बाबत पूछताछ की गई तब उन्होंने समाधानकारक जवाब नहीं दिया. गहन पूछताछ में यह माल चोरी का रहने का पता चला. गिरफ्तार आरोपी के नाम मोगरा पारधी बेडा निवासी ईश्वर किशोर भोसले (20) व एक नाबालिग है. मामले की जांच पुलिस कर रही है. यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, उपायुक्त गणेश शिंदे, श्याम घुगे और रमेश धुमाल के मार्गदर्शन में निरीक्षक संदीप चव्हाण व उनके दल ने की.





