जगदगुरू रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य जी की समस्या मार्गदर्शन व दर्शन समारोह

संत नगरी शेगांव में आयोजन

अमरावती/ दि. 12 – जगदगुरू नरेंद्राचार्य महाराज संस्थान के अंधश्रध्दा निर्मूलन उपक्रम अंतर्गत अनंत श्री विभूषित जगदगुरू रामानंदाचार्य श्री स्वामी नरेंद्राचार्य जी जगदगुरू रामानंदाचार्य दक्षिणपीठ नाणीजधाम की समस्या मार्गदर्शन व दर्शन समारोह का आयोजन 22 व 23 फरवरी को ज.न.म. संस्थान, उपपीठ पश्चिम विदर्भ, चिंचोली फाटा (सवर्णा) खामगांव हायवे, ता. शेगांव, जि. बुलढाणा में सुबह 9 बजे आयोजन किया गया. ऐसी जानकारी पश्चिम विदर्भ पीठ प्रमुख श्री कुंडलिकराव वायभासे, व्यवस्थापक श्री सुरेश मोरे, पीठ प्रसिध्द प्रमुख अमर इधोल ने एक प्रसिध्दी पत्रक द्बारा दी है.
कार्यक्रम के अनुसार संस्थान की ओर से अनेक सामाजिक उपक्रम चलाए जा रहे है. जैसे की ग्राम स्वच्छता अभियान, शैक्षणिक उपक्रम अंतर्गत अंग्रेजी माध्यम की मोफत शाला, मोफत वेदपाठ शाला, रक्तदान शिविर, वैद्यकीय उपक्रम अंतर्गत मोफत दवाखाना, मरणोत्तर देहदान, मोफत एम्बुलेंस सेवा- महाराष्ट्र में विविध महामार्ग पर 53 एम्बुलेंस 24 घंटे अखंड रूप से दुर्घटनाग्रस्त के सेवा में कार्यरत है. उसी प्रकार आर्थिक दृष्टि से कमजोर घटकों का पुनवर्सन, महिला सक्षमीकरण अंतर्गत मोफत सिलाई यंत्र वितरण, मोफत घर घंटी वितरण, आपातकालीन मदद उपक्रम, कानून विषयक साक्षरता शिविर, रक्तदान शिविर इस वर्ष जनवरी में लिया जानेवाला रक्तदान शिविर के माध्यम से केवल 15 दिन में 1,71000 रक्त कुपिेकां का संकलन किया गया. ब्लड इन नीड ‘एक पेड मां के नाम’ वृक्षारोपण उपक्रमांतर्गत 1,10, 687 वृक्षारोपण नवंबर 2025 में किया गया आदि उपक्रम आयोजित किए जाते है.
इस कार्यक्रम के लिए पश्चिम विदर्भ पीठ अंतर्गत जिले के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता भाविक भक्त, साधक, शिष्य, हितचिंतक ने 22 व 23 फरवरी को जगदगुरू रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य के प्रवचन व दर्शन समारोह का लाभ ले. इस कार्यक्रम में 22 फरवरी को साधक दीक्षा व 23 फरवरी को उपासक दीक्षा कार्यक्रम संपन्न होगा. अधिक से अधिक भाविक भक्त उपासक दीक्षा व उपासक ने साधक दीक्षा लेने के लिए पंजीयन करें. यह समस्या मार्गदर्शन व समारोह के लिए आनेवाले भक्तों के लिए कार्यक्रम के दोनों दिन महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है. अत: इस महंन्मंगल समय अपन सभी सह परिवार, इष्ट मित्र सहित उपस्थित रहकर परमश्रध्देय रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य जी के प्रवचन व दर्शन का अवश्य लाभ ले, ऐसा आवाहन पश्चिम विदर्भ पीठ समिति, जिला सेवा समिति ने किया है.

Back to top button