परसों से कृष्णा नगर में शिवरात्रि उत्सव
ध्वज पूजन, कलश यात्रा और मातृ-पितृ पूजन

* रविवार को होगा विशेष अभिषेक, ठंडाई प्रसादी
अमरावती/ दि. 12 – दो दिनों बाद आ रहे महाशिवरात्रि पर्व उपलक्ष्य श्री शिव- झूलेलाल मंदिर कृष्णा नगर में महोत्सव 2026 अंतर्गत परसों शनिवार 14 फरवरी को सुबह 9 बजे ध्वज पूजन से दो दिवसीय उत्सव प्रारंभ होने जा रहा है. सभी शिव भक्तों से महोत्सव में सहभागी होकर समस्त धार्मिक कार्यक्रम, अनुष्ठान का तन मन धन से लाभ लेेने का अनुरोध श्री शिव झूलेलाल मंदिर ने किया है.
शनिवार सबेरे 9 बजे ध्वज की पूजा होगी. दोपहर 4 बजे मंगल कलश यात्रा भव्य रूप में निकाली जायेगी. रात्रि 8.30 बजे से मातृ- पितृ पूजन होगा. श्री योग वेदांत सेवा समिति, महिला उत्थान मंडल द्बारा इस कार्यक्रम का आयोजन किए जाने की जानकारी सभी सेवाधारियों ने दी. उन्होंने बताया कि अगले दिन रविवार 15 फरवरी को प्रात: 6 बजे शंकर जी का अभिषेक, पूजन, आरती होगी. उसी प्रकार संध्या 7 बजे महा आरती का आयोजन है.





