तीन गुंडों पर शीघ्र एमपीडीए

प्रस्ताव बनाने का काम जारी

* पिछले माह वाघमारे पर हुई थी एमपीडीए कार्रवाई
* सीपी राकेश ओला ने दिए निरीक्षकों को निर्देश
अमरावती/ दि. 12- अनेक गंभीर अपराधों में लिप्त तीन बदमाशों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध प्रतिबंधक कानून एमपीडीए के तहत अतिशीघ्र कार्रवाई होने की संभावना है. पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने तीनों गुंडों के खिलाफ एमपीडीए के प्रस्ताव बनाने के निर्देश थानेदारों को दे दिए हैं. दो दिन पहले ही सीपी ओला ने सभी थानेदारों और मातहतों की मीटिंग ली थी. शहर की कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ संगीन अपराधों में आरोपियों पर कार्रवाई और चार्जशीट के विषय में विस्तृत जानकारी ली गई थी.
ज्यादा मामले, गंभीर गुनाह
पुलिस सूत्रों ने अमरावती मंडल को बताया कि तीन अपराधियों पर एमपीडीए प्रस्ताव बनाने कहा गया है. इनमें से पहला केस इसी सप्ताह घोषित होनेवाला है. बता दें कि गत माह शक्ति वाघमारे पर एमपीडीए में कार्रवाई कर जेल रवानगी की गई थी. अब अधिक गंभीर गुनाह के केस दर्ज होनेवाले आरोपियों पर एमपीडीए की कार्रवाई के निर्देश पुलिस आयुक्त ने निरीक्षकों के दिए है. बार- बार अपराध करनेवाले आरोपियों की जानकारी आयुक्तालय भेजने कहा गया है.
दल कर रहा दस्तावेज तैयार
एमपीडीए की कार्रवाई का प्रस्ताव बनाए जा रहे हैं. कानून की जानकारी रखनेवाले अधिकारियों की टीम कागजात तैयार कर रही है. एमपीडीए प्रस्ताव में खामी रहने पर कई बार कलेक्टर और कई बार उच्च न्यायालय कार्रवाई से मना कर देते हैं. प्रस्ताव खारिज हो जाते हैं. ऐसे में सभी पुख्ता दस्तावेज तैयार रखने कहा गया है.
जुआ, लॉटरी, पिटा, ह्युमन ट्रैफीकिंग में लगेगा एमपीडीए
9 जून 2025 को जारी हुए आदेश के अनुसार अब पुलिस जुआ, अवैध लॉटरी, ह्युमन ट्रैफीकिंग, पिटा एक्ट, गैंबलिंग आदि अपराधों में लिप्त और कई केसेस होने पर एमपीडीए की कार्रवाई कर सकती है. ऐसे आरोपियों के लिए कानून कडे किए गये हैं. जिससे कई अपराधी चपेट में आ सकते हैं.

Back to top button