सडक किनारे खडी दुपहिया के कारण बचे 17 यात्री

नागपुर के कैलवद में विचित्र हादसा

नागपुर/ दि. 12- यहां सावनेर रोड पर कैलवद के पास आज सुबह विचित्र दुर्घटना होने का समाचार मिल रहा है. यह भी दावा किया गया कि सडक किनारे खडी दुपहिया के कारण एसटी बस एमएच 40/एन- 9606 के यात्री उस समय बाल- बाल बच गये. जब उनकी बस सडक से नीचे गढ्ढे में जाने से बच गई.
यह हादसा पिपलाभदी ग्राम के पास हुआ. सावनेर – पाढुर्णा रोड पर सावरगांव बस यह सावनेर से लौट रही थी. बस का स्टेयरिंग रॉड टूट गया. वह अनियंत्रित हो गई. सडक किनारे खडी दुपहिया से जा टकराई. दुपहिया से ही उसके पहिए रूक गये. फलस्वरूप 17 मुसाफिरों की जान बाल- बाल बच गई. दुपहिया मनोज चाफेकर की थी. जिसमें बडा हादसा होने से बचा लिया.

Back to top button