तिवसा-कुर्हा रोड पर भीषण हादसा
धामनगांव उपज मंडी का संचालक हुडे की सड़क दुर्घटना मे मृत्यु

धामनगांव रेलवे/दि.12-तिवसा-कुर्हा रोड स्थित कौंडण्यपुर वाय पॉइंट पर हुए भीषण सड़क हादसे में धामनगाव रेलवे उपज मंडी के संचालक तथा वाढोणा के पूर्व सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को उपचार के लिए इर्विन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक की पहचान प्रशांत हुडे (40), निवासी वाठोडा के रूप में हुई है. वहीं हादसे में घायल युवक का नाम प्रितेश काले बताया जा रहा है, जिसका इर्विन अस्पताल में इलाज जारी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशांत हाडे अपनी बेटी को कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र पर छोड़कर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में उनकी मुलाकात प्रितेश काले से हुई और दोनों एक ही दुपहिया वाहन से आगे बढे. जब वे कौंडण्यपुर वाय पॉइंट के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात चार पहिया वाहन चालक ने उनकी दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रशांत हडे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रितेश कालेे गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही कुरहा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.





