‘सुपर’ में लगाई गई एमआरआई मशीन को करें शुरु
सीएस को प्रहार संगठन ने सौंपा ज्ञापन

अमरावती/दि.13 – 7 माह पूर्व सुपर हॉस्पिटल में लगाई गई एमआरआई मशीन को चालू करने के लिए शासन की अब तक अधिकृत अनुमति नहीं मिली है. वह मशीन आम मरीजों की सेवा में शुरु करने की मांग को लेकर प्रहार जनशक्ति पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने जिला शल्य चिकित्सक को ज्ञापन सौंपा.
ज्ञापन में बताया गया है कि, 7 माह पूर्व जिला सामान्या अस्पताल को मिली एमआरआई मशीन सुपर हॉस्पिटल में लगाई गई है. शासन की अधिकृत अनुमति न रहने से अब तक वह मशीन आम मरीजों की सेवा में शुरु नहीं हुई है. वर्तमान में एमआरआई सुविधा के अभाव में गरीब मरीजों को निजी निदान केंद्रों पर जाना पडता है. जहां उन्हें काफी खर्च करना पडता है. गरीब मरीजों को समय पर निदान न मिलने पर उपचार में देरी होकर जान भी गंवानी पड सकती है. लंबे समय से बंद पडी एमआरआई मशीन तत्काल टेक्नीशियन नियुक्त कर उसे आम नागरिकों की सेवा के लिए उपलब्ध करने की मांग प्रहार संगठन ने की है अन्यथा तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है. ज्ञापन सौंपनेवालों में प्रहार संगठन के छोटू महाराज वसू, महानगर प्रमुख बंटी रामटेके, वलगांव के पूर्व सरपंच प्रशांत शिरभाते, संपर्क प्रमुख गोलू पाटिल, इमरान शहा, अतुल शिंगणे, प्रशांत देशमुख, सुधीर उगले आदि का समावेश था.





