मोबाइल छीन भागनेवाली टोली दबोची

9 हैंडसेट जब्त, आरोपी नाबालिग

* गाडगे नगर पुलिस की बडी कार्रवाई
अमरावती/ दि. 14- सरे राह और बाजार में हाथ से मोबाइल हैंडसेट छीन कर भागनेवाली नाबालिग आरोपियों की टोली को गाडगे नगर पुलिस ने हिरासत में लिया है. आरोपियों से समाचार लिखे जाने तक 9 मोबाइल हैंडसेट जब्त किए गये है. 20 से अधिक हैंडसेट बरामद होने की संभावना जांच अधिकारियों ने व्यक्त की है.
राह चलते लोगों से मोबाइल छीन कर यह टोली फरार हो जाती थी.जिससे काफी लोग चिंतित और परेशान थे. पुलिस ने बडी खोजबीन गिरोह का पता लगाया. उसके सदस्यों को दबोच डीबी टीम अब हैंडसेट रिकवर करने में लगी है. अशोक कॉलनी की एक युवती का हैंडसेट शुक्रवार शाम 5 बजे अज्ञात आरोपी ले भागा था. जिसके बाद पुलिस ने आज अपराध दर्ज किया. पकडे गये आरोपियों की शिकायतकर्ता के सामने परेड भी कराए जाने की संभावना है.

Back to top button