बेनोडा प्रभाग में हर हर महादेव का जयघोष
पार्षदों ने विविध मंदिरों को दी भेंट

अमरावती/दि.16 – बेनोडा प्रभाग 10 में विविध स्थानों पर शिवमंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सुबह से पूजा-अर्चना, अभिषेक साबूदाना खिचडी, छाछ व फराल का वितरण आदि कार्यक्रम संपन्न हुए. इस अवसर पर नगर सेवक अविनाश मार्डीकर, मंगेश मनोहरे, अर्चना पाटिल ने प्रभाग के विविध स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थिति दर्शाकर भोलेनाथ के दर्शन किए.
महापालिका के राष्ट्रवादी कांग्रेस के गटनेता तथा नगर सेवक अविनाश मार्डीकर, मंगेश मनोहरे, अर्चना पाटिल ने बेनोडा प्रभाग 10 के शिवमंदिरों में भेंट देकर पूजा व आरती की. इसके साथही अनेक स्थानों पर आयोजित प्रसाद वितरण में स्वयं सहभागी होकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया. बेनोडा, यशोदा नगर के आसरा माता मंदिर, दस्तुर नगर के सिंधी कैम्प के शिवमंदिर, चिमोटे ले-आउट के शिवमंदिर, सैनिक कॉलनी, जेवड नगर के विठ्ठल मंदिर में भेंट देकर दर्शन का लाभ लिया और भक्तों को प्रसाद बांटा. इस समय सामाजिक कार्यकर्ता राजेश जवंजाल, भाष्करराव ढेवले, मनीष वेलूकर, मेश्राम, अजय गायकवाड, ओम पाटिल, अक्षय चव्हाण, टारपे, दवले उपस्थित रहे.