शिराला में 18 से रामचंद्र मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा समारोह
गांव प्रदक्षिणा और पालखी भी निकलेगी

* कलशारोहण पश्चात अभिषेक और पूर्णाहुति
शिराला /दि.16 – यहां के श्री रामचंद्र संस्थान द्वारा 18 फरवरी से तीन दिवसीय प्राणप्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया है. इसमें सबेरे 9 बजे से अधिवास सहित समारोह का प्रारंभ होगा. इस दौरान गांव प्रदक्षिणा, पालखी और कलशारोहण सहित अभिषेक व पूर्णाहुति का पौरोहित्य महेंद्र जमदग्नी गुरुजी, गोवर्धन पुराणिक गुुरुजी, गोपाल कुलकर्णी, यश दुबे, प्रणव धोटे करेंगे.
होमहवन के यजमान सर्वश्री अभिजीत देशमुख, वैजयंती देशमुख, मनीष दहापुते, तेजस्विता दहापुते, सुनील हटवार, दीपाली हटवार, वैभव काले, चैताली काले, हरिभाऊ मानापुरे, आशा मानापुरे होंगे. भगवान का अभिवादन 19 फरवरी को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक होमहवन पश्चात होगा. इसमें दिंडियों के साथ गांव प्रदक्षिणा अर्थात पालखी शोभायात्रा का समावेश रहेगा. आसरा माता महिला मंडल, धर्मदास महाराज महिला मंडल, भक्तिकुंज महिला मंडल चिंचोली काले, दादाजी महिला भजन मंडल शिराला आदि दिंडियों का भी समावेश रहेगा. शुक्रवार 20 फरवरी को कलशारोहण, अभिषेक, पूर्णाहुति, प्राणप्रतिष्ठा और बलिदान सबेरे 9 से दोपहर 12 बजे दौरान होगा. उपरांत महाप्रसाद का भी लाभ लेने की विनती आयोजक रामचंद्र संस्थान शिराला ने की.





