रामपुरी के शिवशक्ति धाम में भजन संध्या

अमरावती-रामपुरी कैम्प परिसर के शिवशक्ति धाम मंदिर में शनिवार की शाम शिव की गाजे बाजे के साथ बारात निकाली गई. रात 11 बजे ईच्छानुसार दुग्धाभिषेक, सुंदरकांड पाठ किया गया. तडके 4 बजे शिव का दुग्धाभिषेक, महाआरती कर मंदिर भक्तों के दर्शनार्थ खुला किया गया. सुबह से ही भोलेबाबा के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी थी. साथ ही भक्तों ने भोलेनाथ के शिवलिंग स्वरुप के समक्ष अपनी मनोकामना रखते हुए उनका आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या का भक्तों ने लाभ उठाया. आज रात 8 बजे से महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा.
शिवशक्तिधाम में महापौर श्रीचंद तेजवानी, पूर्व पालकमंत्री प्रवीण पोटे पाटिल ने उपस्थिती दर्शन भोलेनाथ का दर्शन किया. इस अवसर पर शिवशक्ती धाम के अध्यक्ष नानकराम लालवाणी, उपाध्यक्ष मोतीलाल बुधवानी, दिलीपकुमार दासमलानी, सचिव मनोहर पोपलानी, सहसचिव मनोज मुटरे, कोषाध्यक्ष हर्ष पमनानी, विश्वस्त रमेश रुपचंदानी, रमेशलाल खटवाणी, प्रकाश खटी, राजेश मिरानी, लालचंद गंगवाणी, नारायणदास मुटरे, बलराम आहुजा, प्रसाद परचा, रमेशलाल वेजानी, अनिलकुमार जीवतानी, विजय लालवाणी, मनोहर पोपटानी, मोरनमल बुधलानी, मोहित भोजवानी, अभिषेक पंजापी, विक्की खत्री, नारायण खत्री, चिराग लुल्ला, वैभव बजाज, जैकी दासमलानी, अनिल जीवतानी के साथ बड़ी संख्या में समाज बंधू उपस्थित थे.





