काट दीजिए जीभ, किसानों का भला करें पहले
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सपकाल का ट्विट

* बीजेपी ने जारी रखा है हमला
अमरावती/दि.16 – कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने बीजेपी नेताओं द्वारा उनकी जीभ काट देने के आवाहन का तगडा उत्तर सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर दिया. सपकाल ने ट्विट किया कि, उनकी जीभ काट दीजिए. किंतु अमेरीका के साथ हुआ करार रद्द कर देश के किसानों का पहले भला कीजिए. सपकाल ने टीपू सुलतान की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से कर दी थी. जिसके विरोध में प्रदेश भर के बीजेपी नेता और हिंदुत्ववादी संगठ बिफर उठे हैं.
हर्षवर्धन सपकाल ने देखा कि, मेरी जीभ काटने के बाद भारतीय किसानों का अमेरीका से होनेवाले आयात से संरक्षण हो रहा होगा, तो काट दीजिए. यह अन्यायकारक व्यापार करार रद्द कर किसानों के माल को अच्छे दाम मिलेंगे, किसान कर्जमुक्त होंगे तो मेरे जीभ काट दीजिए. चीन द्वारा हथियाया गया भूभाग लौटाया जा रहा है, तो मेरी जीभ काट दीजिए. हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि, जीभ काटने के बाद भी वे रुकेंगे नहीं.
हर्षवर्धन सपकाल ने छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुलतान से कर दी. सपकाल ने कहा था कि, टीपू सुलतान ने अंग्रेजों के विरुद्ध लडाई की थी. टीपू सुलतान के शौर्य को शिवाजी महाराज के समकक्ष देखा जाना चाहिए. जिससे हिंदुत्ववादी संगठन खौल उठे हैं. उन्होंने सपकाल की जीभ काटनेवाले को 10 लाख देने की घोषणा कर दी है. पूरे राज्य में सपकाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तीव्र हो रहे हैं. उनके पुतले कई स्थानों पर फूकें गए. उसी प्रकार थाने में भी शिकायत दी गई है. सपकाल का प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा मांगा जा रहा है.





