नांदगांव पेठ एमआईडीसी और एमएसईबी महावितरण के बीच में चर्चा

अमरावती /दि.16- महाराष्ट्र शासन द्वारा पिछले कुछ वर्षों में राज्य के विभिन्न एमआईडीसी क्षेत्र के विकास और विस्तार के बारे में विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इसमें नांदगांव पेठ एमआईडीसी अमरावती के अध्यक्ष आफाक सूबेदार उनके नेतृत्व में उद्योजक एवं महावितरण अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम के अध्यक्ष आफाक सूबेदार, प्रमुख अतिथि कार्यकारी अभियंता प्रफुल्ल लांडे, उपकार्यकारी अभियंता सागर नाईक, सहाय्यक अभियंता गजानन बेहरे उपस्थित थे. कार्यक्रम में मुख्य तौर पर इस क्षेत्र में विद्युत सेवा का सबसे ज्यादा महत्व है परंतु कुछ वर्षों से लगातार उद्योग व्यवसायिक लोगों को विद्युत सेवाओं में अड़चनें हो रही थी. किसी भी उद्योग व्यवसाय को बिजली की उपलब्धता आवश्यक होती है. व्यावसायिक लोगों ने विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे जिसमें लाइन ट्रिपिंग, ट्रांसफार्मर बॉक्स रिपेयरिंग, एबी स्विच, लाइन मेंटेनेंस आदि. अभी कुछ समय पूर्व महाराष्ट्र शासन ने उद्योगों को लगनी वाली बिजली के दरों में बदलाव किया हैं साथ ही किलो वैट का रूपांतरण केवीएएच में किया हैं.
इन सभी विभिन्न प्रश्नों का समाधानकारक उत्तर अभियंताओं द्वारा दिए गए.साथ ही उन्होंने बिजली आपूर्ति के बारे में साथ ही मिलने वाली सब्सिडी के बारे में अवगत कराया. कार्यक्रम में लघु उद्योजक साथ में वस्त्र उद्योग के उद्योजक समूह उपस्थित थे. जिसमें रेमंड, सियाराम सिल्क गोल्डन फाइबर्स, टेक्नोक्राफ्ट, सूर्य लक्ष्मी कॉटन मिल, गुरु लक्ष्मी, एस एच इंडस्ट्रीज इत्यादि उपस्थित थे. साथ ही इन सभी विषयों पर और विविध शिकायतों पर अध्यक्ष स्वयंम ध्यान केंद्रित करेंगे ऐसा उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा. इस कार्यक्रम का मंच संचालन एवं प्रस्तावना संयोजक प्रा.अमित त्रिवेदी इन्होंने की.





